गोपालगंज, अप्रैल 14 -- गोपालगंज। जिले के बैकुंठपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरसा बिजलपुर गांव निवासी मदन सिंह के पुत्र इंजीनियर आशुतोष कुमार (25) की छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वे सीसीएल के कोल फील्ड क्षेत्र ओरवा में कार्यरत थे और ड्यूटी पर जाने के दौरान किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना दूरभाष पर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शव लाने के लिए परिवार के सदस्य छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं। बताया जाता है कि आशुतोष कुमार महज छह माह पूर्व ही इंजीनियर के पद पर नियुक्त हुए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.