रितेश मिश्रा, मार्च 26 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के एक वरिष्ठ अधिकारी को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई पद के दुरुपयोग और गलत व्यवहार को लेकर लगे आरोपों के बाद तत्काल प्रभाव से की गई है। उन पर एक अधिकारी की पत्नी ने उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि इन आरोपों के बाद हुई एक विभागीय जांच में अधिकारी के खिलाफ प्रथम दृष्टया सबूत मिलने के बाद उन पर ऐक्शन लिया गया है। यह मामला साल 2003 बैच के अधिकारी रतन लाल डांगी से जुड़ा है, जो कि अभी पुलिस महानिरीक्षक (IG) के पद पर कार्यरत हैं। पिछले साल अक्टूबर में एक पुलिस अधिकारी की पत्नी ने डांगी पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। जिसके बाद इस मामले की जांच शुरू की गई थी। उस समय डांगी रायपुर के पास चंद्रखुरी में स्...