रायपुर, जुलाई 17 -- छत्तीसगढ़ की रायपुर रेलवे स्टेशन पर रेलवे आरपीएफ की क्राइम ब्रांच विंग ने एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से विदेशी गांजा पकड़ने में सफलता हासिल की है। बरामद गांजे की कीमत करीब चार लाख रुपए आंकी गई है और ये गांजा नेपाल के रास्ते भारत लाया गया था। आरोपी का नाम हरिओम मिश्रा है, जो कि बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है। पुलिस को आरोपी पर उस वक्त शक हुआ जब वह भयानक नशे में स्टेशन पर संदिग्ध अवस्था में दिखा। आरोपी ने बताया कि उसे बिलासपुर उतरना था, लेकिन नशे में होने की वजह से वह रायपुर तक आ गया और पुलिस के हत्थे चढ़ गया। जोनल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बुधवार को हुई, जब प्रभारी निरीक्षक निशा भोईर ने सीआईबी अधिकारी तथा बल सदस्यों के साथ स्टेशन पर चेकिंग अभियान छेड़ रखा था। इसी दौरान प्लेटफार्म नंबर 1 दुर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.