छत्तीसगढ़ में रेलवे ने लागू की 'बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज' नीति, जनरल कोच में यात्रा करने वालों को होगा फायदा
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने और ट्रेनों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे ने नई पहल की है। रेलवे ने राज्य में संचालित चुनिंदा लंबी दूरी की ट्रेनों के सामान्य यानी जनरल कोच में साफ-सफाई सुनिश्चित करने के लिए 'बेटर ऑन-बोर्ड सर्विसेज' नीति लागू की है। रेलवे अधिकारियों से शनिवार को मिली जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था के तहत जनरल कोचों में भी एसी और स्लीपर कोचों की तरह नियमित सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही, सफाई व्यवस्था की निगरानी भी की जाएगी।बिलासपुर और रायपुर मंडल की ट्रेनों को होगा फायदा भारतीय रेल के '52 सप्ताह में 52 सुधार' परिवर्तन एजेंडे के तहत शुरू की गई इस पहल को बिलासपुर और रायपुर मंडल से संचालित होने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में लागू किया जाएगा। इनमे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.