नई दिल्ली, मई 31 -- छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिन तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी, बिजली चमकने और हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी जारी दी है। बदलते मौसम के दौरान कोरबा जिले के पाली में एक पेड़ की डाल गिरने से 3 युवकों की मौत हो गई। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों, बड़े पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचने की सलाह दी है। इस बीच कोरबा जिले के पाली थाना क्षेत्र में शनिवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान पेड़ के नीचे खड़े तीन युवकों...