पटना, जनवरी 23 -- छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुए ब्लास्ट में मारे गए लोगों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मिलेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को यह घोषणा की। यह राशि मुख्यमंत्री राहत कोष से अनुग्रह अनुदान के रूप में दी जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुए ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। उन्होंने नई दिल्ली स्थित स्थानिक आयुक्त को निर्देश दिया है कि छत्तीसगढ़ सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था ...