रायपुर, जुलाई 23 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के कांग्रेस मुख्यालय घेराव के दौरान बुधवार शाम हुई हिंसक झड़प में 16 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में खम्हारडीह थाना प्रभारी निरीक्षक भावेश कुमार गौतम की शिकायत पर कांग्रेस के 12 नामजद नेताओं तथा अन्य कार्यकर्ताओं के खिलाफ सरकारी काम में बाधा, बल प्रयोग और कानून-व्यवस्था भंग करने के आरोप में बीएनएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस से गुरुवार सुबह मिली जानकारी के अनुसार, कल प्रधानमंत्री आवास घेराव के विरोध में आयोजित भाजपा के कांग्रेस मुख्यालय घेराव कार्यक्रम के दौरान राजीव भवन के सामने बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। इसी दौरान कांग्रेस कार्यालय की ओर से नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता बैरिकेडिंग तक पहुंच गए। पुलिस ने उन्हें रोकने और समझाने का प...