बिलासपुर, मार्च 26 -- छत्तीसगढ़ में बर्ड फ्लू का खतरा मंडराने लगा है। अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि बिलासपुर जिले में एक सरकारी फार्म में एवियन इन्फ्लूएंजा फैलने के बाद अधिकारियों ने 22808 मुर्गियों को मार दिया है। उन्होंने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए किए गए उपायों के तहत 25896 अंडे और लगभग 79 क्विंटल मुर्गियों का चारा भी नष्ट कर दिया गया। एवियन इन्फ्लूएंजा या बर्ड फ्लू एक वायरल संक्रमण है। यह मुख्य रूप से पक्षियों को प्रभावित करता है, लेकिन यह कुछ स्तनधारियों में भी फैल सकता है। बर्ड फ्लू संक्रमण फैलने की सूचना कोनी इलाके में स्थित एक सरकारी मुर्गी फार्म से मिली। वहां 19 मार्च से 24 मार्च के बीच लगभग 4400 मुर्गियों की मौत हो गई थी।रैपिड रिस्पॉन्स टीम का गठन एक अधिकारी ने बताया कि एवियन इन्फ्लूएंजा की पुष्टि होने के तुरं...