रायपुर, मई 6 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने व्यापक प्रशासनिक पुनर्गठन करते हुए बुधवार को भारतीय वन सेवा (IFS) के एक तथा भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 42 अधिकारियों का तबादला, पदस्थापन और अतिरिक्त प्रभार में बदलाव किया। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा इस बारे में जारी आदेश के तहत अपर मुख्य सचिव से लेकर कलेक्टर स्तर तक कई अहम पदों पर नई नियुक्तियां की गई हैं। जारी आदेश के अनुसार, ऋचा शर्मा (1994) को अपर मुख्य सचिव, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए महानिदेशक, ठाकुर प्यारेलाल राज्य पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान तथा विकास आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। मनोज कुमार पिंगुआ (1994) को अपर मुख्य सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। सुबोध कुमार सिंह (1997) को प्रमुख सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अध्यक्ष, छत्तीसगढ़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.