बीजापुर, फरवरी 26 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। जवानों ने एनकाउंटर में दो नक्सलियों को मार गिराया। इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीजापुर जिले के इन्द्रावती नदी क्षेत्र में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों के संयुक्त दल को नक्सल रोधी अभियान पर रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान गुरुवार सुबह इन्द्रावती नदी क्षेत्र में सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड हुई। बीजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र यादव ने बताया कि मुठभेड के बाद खोजबीन के दौरान मुठभेड़ स्थल से दो वर्दीधारी माओवादियों के शव और एसएलआर राइफल, इंसास राइफल तथा 12 बोर की राइफल समेत हथियार, विस्फोटक एवं अन्य माओवादी सामग्री बरामद की गई। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ ब्लैक पैंथर ने युवक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.