जशपुर, अप्रैल 20 -- छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक प्राइवेट प्लैन क्रैश हो गया है। यह एक चार्टर्ड प्लेन था जो जशपुक के नारायणरपुर क्षेत्र के रतनपहली जंगल में क्रैश हो गया। हादसे के बाद आग की लपटें और धुएं का गुबार उठता भी देखा गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, विमान वन क्षेत्र में एक पेड़ से टकराने के बाद नीचे गिरा। हालांकि हादसे के वक्त विमान में कितने लोग सवार थे, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे की खबर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीरों में आरा पहाड़ से उठती भयावह आग की लपटें साफ देखी जा सकती हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और जिला प्रशासन की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है। यह भी पढ़ें- छत्तीसगढ़ में युवक का 'बादाम प्रोटेस्ट', चंद घंटों में हो गया सालभर से अटका काम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) लाल उमेद सिं...