रायपुर, मई 6 -- छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक घरेलू विवाद के बाद एक शख्स ने अपनी पत्नी की दो सगी बहनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया की यह वारदात मंगलवार रात पंडरी थाना क्षेत्र के मोवा इलाके में हुई। आरोपी शख्स की पहचान जितेंद्र वर्मा के रूप में हुई है, जो कि एक बाउंसर के रूप में काम करता है। वारदात के बाद आरोपी ने थाने जाकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वारदात के बाद पड़ोसियों ने बताया कि आरोपी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी जितेन्द्र वर्मा और उसकी पत्नी खिलेश्वरी वर्मा के बीच घरेलू मुद्दों को लेकर अक्सर झगड़े होते रहते थे। इसी तरह की एक घरेलू कलह के बाद खिलेश्वरी मंगलवार को अपने बच्चे के साथ अपने मायके रहने चली आई थी। इसके बाद जब जितेंद्र ने पत्नी से संपर्क कर...