रायपुर, मार्च 26 -- पश्चिमी विक्षोभ के असर से छत्तीसगढ़ का मौसम इन दिनों लगातार सुहावना बना हुआ है और इस दौरान बीते दिन एक-दो जगहों पर हल्की बारिश भी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक राज्य में ऐसा ही मौसम बने रहने और अधिकतम तापमान में अगले 5 दिनों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की तरफ से गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार आने वाले समय में मौसम में अस्थायी बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान प्रदेश के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की वर्षा होने, तेज हवाएं चलने और वज्रपात की स्थिति बन सकती है। जिसकी वजह से विभाग ने अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने का अनुमान भी लगाया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को दक्षिणी छत्तीसगढ़ के 10 जिलों में बादल गरजने और गरज-चमक के साथ हल्की बारिश होन...