जांजगीर-चांपा, अप्रैल 28 -- जांजगीर-चांपा जिले में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चांपा-फरसवानी मार्ग पर एक टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 2 बजे हुआ। पुलिस के अनुसार, हादसे के वक्त सभी लोग कोरबा जिले के निहारिका इलाके के रहने वाले थे और चांपा में एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी कार पहले सड़क के डिवाइडर से टकराई और फिर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी। इस भीषण टक्कर में कार सवार मोंगरा सोनी (45), देवेंद्र सोनी (22) और ढाई साल के मासूम प्रियांश की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में से एक की हालत गंभीर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.