नई दिल्ली, जनवरी 31 -- नारायणपुर (छत्तीसगढ़)। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शुक्रवार को नारायणपुर जिले में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां आत्मसमर्पण कर चुके चार पूर्व नक्सली जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सभी जोड़े पहले से एक-दूसरे को जानते थे और नक्सलवाद छोड़कर मुख्यधारा में लौटने के बाद आज उन्होंने विवाह किया है। उन्होंने नवविवाहित जोड़ों को बधाई देते हुए कहा कि जो अन्य लोग भी विवाह करना चाहते हैं। सरकार उनके लिए भी ऐसी ही व्यवस्था करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नक्सलवाद को समाप्त करने और आत्मसमर्पण करने वालों के पुनर्वास के लिए लगातार प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में शामिल एक नवविवाहित युवक ने बताया कि वह वर्ष 2006 से 2024 तक माओवादी संगठन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.