कबीरधाम, जुलाई 11 -- छत्तीसगढ़ में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना अंतर्गत आगरपानी गांव के पास एक बोर ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गये। ट्रक के मलबे के पास से चार लोगों के शव मिले और दो लोग गंभीर हालत में मिले हैं। पुलिस के अनुसार शुक्रवार सुबह कुछ लोगों ने खाई में ट्रक देखा और कबीरधाम पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद चार शवों को ट्रक के नीचे से निकाला और दो को गंभीर रूप से घायल अवस्था में कुकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस को आशंका है कि ट्रक के नीचे और भी शव दबे हो सकते हैं। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही था। इसी दौरान कुकदूर थाना क्षेत्र के अगरपानी चाटा में वाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.