गढ़वा, जुलाई 11 -- चिनिया, प्रतिनिधि। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ में हुए कार दुर्घटना में एक व्यक्ति 50 वर्षीय जीतन तुरी की मौत हो गई। वहीं 11 अन्य लोग घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार को टोले के ही कृष्णा तुरी के यहां से पूजा पाठ के लिए खस्सी लेकर बच्छराजकुवर छत्तीसगढ़ गए थे। लोगों ने बताया कि वहां सभी लोग पूजा पाठ करने के बाद खस्सी का प्रसाद खाया। कुछ लोग शराब भी पिए। कार चालक सह मालिक खुद जयप्रकाश यादव चला रहा था। वापस आने के क्रम में कुछ ही दूर चला था तभी मोड़ होने के कारण सीधे पेड़ से कार टकरा गई। उससे जीतन की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 11 लोग बुरी तरह से घायल हो गए। घायल लोगों में अनिल तुरी, राजेश तुरी, कृष्णा तुरी, प्रभु नाथ परहिया, चालक सह मालिक जयप्रकाश यादव, विनोद तुरी, रामचंद्र तुरी, सुनील तुरी, छोटा अजय तुरी, संदीप तुरी शामिल...