रायपुर, अगस्त 4 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसून एकबार फिर एक्टिव है। मौसम विभाग ने छत्तीगढ़ के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम जबकि कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। IMD ने 7 अगस्त तक छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में गरज चमक के साथ जोरदार बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से तेज हवाएं भी चलने की संभावना है। मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में मौसम ज्यादा खराब रहेगा।आगे 3 दिन झमाझम बारिश मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 3 दिनों तक छत्तीसगढ़ के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश देखी जाएगी। कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। एक-दो जिलों में भारी बारिश की भी संभावना जताई है। मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली की आशंका को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान खुली जगहों और पेड़ों ...