छत्तीसगढ़ में कल का मौसम, भारी बारिश का तांडव, 4 की मौत; ऑरेंज अलर्ट
रायपुर, जुलाई 25 -- छत्तीसगढ़ में मॉनसून एक्टिव है। छत्तीसगढ़ में लगातार हो रही बारिश से कई नदियां उफान पर हैं। दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र के गनियारी गांव के पास शिवनाथ नदी के तेज बहाव में दो बच्चे बह गए। एक बच्चे की लाश बरामद की गई जबकि दूसरे बच्चे की तलाश जारी है। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में शनिवार शाम को धान की रोपाई के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों के दौरान कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है।कोरबा में वज्रपात से तीन की मौत छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के छुरी बकरा बाजार में धान की रोपाई कर रहे तीन लोगों (बहोरन पटले, लक्ष्मी चंद पटले और श्याम साहू) की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद कटघोरा थाने के पुलिसकर्मी अस्पताल पहुंचे और पंचनामा समेत अन्य कानूनी कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.