बलौदा बाजार, मार्च 6 -- छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार जिले में रायपुर-बिलासपुर मार्ग पर शुक्रवार को सिमगा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रक और यात्रियों से भरी बस की आमने-सामने टक्कर में चार यात्रियों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये। यह हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बस तथा ट्रक दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मिली जानकारी के अनुसार रायपुर की ओर जा रही यात्री बस को सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, ये हादसा दरचूरा गांव के पास हुआ । टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की।घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया इस दुर्घटना में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री घायल बताए जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.