वार्ता, मई 14 -- छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप जारी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। दिन के साथ-साथ रात और सुबह के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को उमस और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ रहा है। दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है और लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। हालांकि, इस चिलचिलाती धूप के बीच मौसम विभाग ने एक राहत भरी खबर दी है। मौसम विभाग ने अनुमान जताते हुए कहा है कि इस वर्ष दक्षिण-पश्चिम मानसून सामान्य समय से करीब एक सप्ताह पहले दस्तक दे सकता है। यह भी पढ़ें- कर्मचारी की मौत के मुआवजे पर 'कैपिंग' खत्म; छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने बदला ये नियम25 से 27 मई के बीच ...