ललितपुर, जुलाई 29 -- छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधानसभा से विधायक किरण सिंह देव उत्तर प्रदेश में हुए एक सड़क हादसे में घायल हो गए हैं। यह दुर्घटना यूपी में झांसी-ललितपुर रोड पर हुई, जब उनका वाहन अनियंत्रित होकर एक ट्रक में पीछे से जा टकराया। हादसे के दौरान कार के एयरबैग खुलने से बड़ा हादसा टल गया। हादसे में किरण सिंह देव और उनका चालक गौतम कुमार घायल हुए हैं। जबकि उनकी पत्नी और बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। इस बारे में सूचना मिलने के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सोशल मीडिया के जरिए किरण सिंहदेव के जल्द ठीक होने की कामना की। प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद घायल दोनों लोगों को पहले CHC तालबेहट में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें झांसी मेडिकल कॉलेज...