कौशाम्बी, जून 9 -- वारंट के मामले में गिरफ्तारी करने आई छत्तीसगढ़ पुलिस पर जानलेवा हमला करने के इनामी बदमाश को मंगलवार सुबह कोखराज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। अन्य की तलाश कराई जा रही है। इस घटना में शामिल पांच आरोपी पहले ही जेल जा चुके हैं।

पुलिस की दबिश छत्तीसगढ़ प्रांत के रायपुर जिले के गंज थाने की पुलिस पांच जून की रात कौशाम्बी आई थी। पुलिस ने कोखराज के इचौली गांव निवासी शिवम केसरवानी के यहां दबिश दी थी। शिवम गांजा तस्करी के मामले में वारंटी था। उसके खिलाफ रायपुर जनपद की एनडीपीएस एक्ट की विशेष कोर्ट के न्यायाधीश पंकज कुमार सिन्हा ने 28 फरवरी 2025 को वारंट जारी किया था। आरोप है कि आरोपी शिवम केसरवानी तथा उसके मददगारों ने पुलिस टीम पर जानलेवा हमला किया था। वारंटी शिवम को छुड़ा भी लिया था। चोर-च...