रायपुर, जनवरी 29 -- केंद्र सरकार ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ को एक बड़ी सौगात देते हुए राज्य के बैकुंठ और उरकुरा के बीच चौथी रेल लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी और इसके लिए 426.01 करोड़ रुपए भी मंजूर कर दिए। इस बारे में जानकारी देते हुए रेलवे की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में बताया गया कि मंत्रालय ने दक्षिण-पूर्व-मध्य रेलवे (SECR) जोन के अंतर्गत बैकुंठ और उरकुरा के बीच 26.40 किलोमीटर लंबी चौथी रेलवे लाइन के निर्माण को मंजूरी दे दी, इसकी अनुमानित लागत 426.01 करोड़ रुपए है। साथ ही रेलवे ने बताया कि यात्रियों को होने वाले फायदों के अलावा, इस प्रोजेक्ट से हर साल लगभग 14.25 मिलियन टन (MTPA) अतिरिक्त माल ढुलाई की सुविधा मिलने की उम्मीद है। जिससे रेलवे को सालाना लगभग 60 करोड़ रुपए की अतिरिक्त कमाई होगी।ट्रेनों और मालगाड़ियों की आवाजाही होगी आसान बैकुं...