गुवाहाटी, अप्रैल 29 -- छत्तीसगढ़ पुलिस को हाल ही में उस वक्त बेहद असहज स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उसकी एक टीम को असम के प्रमुख शहर गुवाहाटी में स्थानीय पुलिस ने रिश्वत लेने के आरोप में हिरासत में ले लिया। इस टीम में एक इंस्पेक्टर, एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल शामिल हैं। इन पुलिसकर्मियों पर असम से गिरफ्तार किए गए तीन साइबर अपराधियों से रिश्वत लेने उन्हें छोड़ने का आरोप है। इस बारे में जानकारी देते हुए गुवाहाटी के एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को बताया कि 'रायपुर पुलिस के इन चारों पुलिसकर्मियों के खिलाफ दिसपुर पुलिस स्टेशन में एक मामला दर्ज किया गया था, और मंगलवार रात को उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया।'साइबर ठगी के तीन आरोपियों को किया था गिरफ्तार उन्होंने आगे बताया, 'रायपुर पुलिस की टीम छत्तीसगढ़ में हुए एक साइबर क्राइम के...