पीटीआई, अगस्त 23 -- छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप रविवार को बस्तर में एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। एक एसयूवी मंत्री की कार से टकराने के बाद उनके काफिल में शामिल दूसरी कार से जा टकराई जिसमें 6 लोग घायल हो गए। इस सड़क दुर्घटना में कश्यप के पर्सनल असिस्टेंट, चार पुलिसकर्मी और काफिले की कार चला रहा ड्राइवर जख्मी हुआ। स्टेशन हाउस ऑफिसर हर्षवर्धन वर्मा ने पीटीआई को बताया कि यह दुर्घटना भानपुरी पुलिस स्टेशन इलाके में तब हुई जब उनका काफिला फरसागुड़ा से कोंडागांव शहर की ओर जा रहा था। उन्होंने बताया कि मंत्री फरसागुड़ा से कोंडागांव शहर की ओर अपने पैतृक गांव जा रहे थे।पहले मंत्री की कार से फिर काफिले की कार से टकराई पुलिस के मुताबिक, एक स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) कोंडागांव से जगदलपुर की ओर जा रही थी और इसी दौरान मंत्री की कार से ...