रायपुर, मार्च 15 -- छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच प्रदेश के लोगों को आखिरकार अगले कुछ दिनों के लिए सूरज की तपिश से राहत मिलने वाली है। दरअसल मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से रविवार को राज्य का मौसम बदलने व अगले कुछ दिन इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान लगाया है। विभाग का कहना है कि छत्तीसगढ़ में 15 व 16 मार्च को एक-दो स्थानों पर 30 से 40 KMPH की रफ्तार से तेज हवाएं चलने तथा गरज चमक के साथ वज्रपात होने व हल्की वर्षा होने की संभावना है। बीते दिन के मौसम की बात करें तो शनिवार को प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री बिलासपुर में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया। इस दौरान प्रदेश में अधिकतम तापमान में सामान्य से 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी गई। अगले 24 घंटों में ...