छत्तीसगढ़ के बालोद में महिला पर तेजाब फेंका
नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक व्यक्ति ने 22 साल की महिला पर तेजाब फेंक दिया, जिससे वह घायल हो गई। पुलिस ने सोमवार को बताया कि महिला पुलिस विभाग में तैनात एक चालक की बेटी है। उसके चेहरे और दोनों हाथों पर तेजाब से जलने के निशान हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) चंद्रकांत गोवेर्ना ने बताया कि यह घटना दोपहर के समय हुई, जब महिला बालोद पुलिस स्टेशन इलाके की सिंचाई कॉलोनी में एक ई-लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के बाद पैदल घर लौट रही थी।हमलावर महिला के पास आया और भागने से पहले उस पर तेजाब फेंक दिया। उन्होंने बताया कि महिला को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से बाद में उसे आगे के इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया।एएसपी ने बताया कि पुलिस टीमें हमलावर के आने और भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आस-पास की दुकानों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.