रायपुर, दिसम्बर 10 -- छत्तीसगढ़ की एक महिला पुलिस अधिकारी और कारोबारी के बीच 'प्यार और पैसे' वाला विवाद इन दिनों काफी चर्चा में है। रायपुर के बिजनेसमैन दीपक टंडन ने एक महिला डीएससी पर आरोप लगाया है कि उन्हें प्रेम जाल में फंसाकर करोड़ों रुपये, कैश, प्रॉपर्टी लिए और पत्नी से तलाक लेने का दबाव बना रही थी। कारोबारी और उनकी पत्नी ने डीएसपी के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। हालांकि, उनका कहना है कि पुलिस ने अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की है। वहीं, डीएसपी ने अपने खिलाफ लगाए गए आरोपों को नाकारा है। डीएसपी की गिनती राज्य की तेज तर्रार महिला पुलिस अधिकारियों में होती है। कई मीडिया चैनल्स को दिए इंटरव्यू में दीपक टंडन ने कहा कि डीएसपी से उनकी मुलाकात 2021 में एक कॉमन फ्रेंड के जरिए हुई थी। उनके मुताबिक दोनों के बीच धीरे-धीरे करीबी होती चली गई और बात यहां...