छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री ने प्रेम कुमार से मुलाकात की
पटना, मार्च 13 -- छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने शुक्रवार को बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार के साथ उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र एवं गयाजी का स्मृति चिह्न देकर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस दौरान संसदीय परंपराओं एवं समसामयिक मुद्दों पर दोनों नेताओं के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। यह जानकारी विधानसभा के संयुक्त निदेशक संजय कुमार सिंह ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.