वाराणसी, जून 29 -- वाराणसी। छत्तीसगढ़ की युवा कलाकार प्रिया कुमारी ने रविवार को सुबह-ए-बनारस की प्रभाती में अस्सी घाट पर सुमधुर शास्त्रीय गायन किया। उन्होंने राग अहीर भैरव के सुर लगाए। विलंबित एक ताल और द्रुत तीन ताल में पारंपरिक बंदिशें सुनाने के बाद उन्होंने समापन श्रीकृष्ण भजन से किया। उनके साथ तबला पर पीयूष कुमार एवं हारमोनियम पर कृष्ण कुमार तिवारी ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र श्रीलंका आर्मी के कर्नल मयूर निशांत ने प्रदान किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...