रायपुर, जुलाई 14 -- छत्तीसगढ़ सरकार ने गरियाबंद जिले की धार्मिक नगरी राजिम के नागरिकों द्वारा लंबे समय से की जा रही मांग को पूरा करते हुए राजिम नगर पंचायत का दर्जा बढ़ाकर नगर पालिका कर दिया है। इस संबंध में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने मंगलवार को अधिसूचना जारी कर दी। जिसमें बताया गया कि राजिम नगर पंचायत की वर्तमान सीमाएं ही नवगठित नगर पालिका की सीमाएं होंगी। सरकार के इस निर्णय से राजिम में शहरी विकास कार्यों को गति मिलने के साथ ही नागरिक सुविधाओं के विस्तार और आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण का मार्ग प्रशस्त होने की उम्मीद है। उपमुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव ने कहा कि नगर पालिका बनने से राजिम के सुनियोजित शहरी विकास को नई गति मिलेगी। इससे सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, उद्यान, सामुदायिक भवन सहित विभिन्...