रायपुर, फरवरी 24 -- छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने मंगलवार को बजट पेश किया। चौधरी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 1,72,000 करोड़ रुपये का अनुमानित बजट पेश किया है। विष्णुदेव साय की सरकार का यह तीसरा बजट है। बजट में रानी दुर्गावती योजना का ऐलान किया गया है। बेटियों के जन्म पर ही उन्हें इस योजना से जोड़ा जाएगा, बजट में इसके लिए 15 करोड़ रुपये का एलान किया गया है। इस योजना के तत बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री लखपति भ्रमण दीदी योजना भी लागू की जाएगी। इस योजना में किन बच्चियों को शामिल किया जाएगा इसबारे में फिलहाल सरकार ने जानकारी साझा नहीं की है। योजना में शामिल होने के लिए पात्रता के क्या नियम होंगे इसकी भी फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। बच्चों और महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार...