कांकेर, अप्रैल 13 -- छत्तीसगढ़ के कांकेर में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सल एरिया कमांडर को ढेर कर दिया। पुलिस ने सोमवार को बताया कि यह मुठभेड़ कांकेर जिले में छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मारी गई महिला नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। कांकेर के पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा ने बताया कि मारी गई महिला नक्सली की पहचान 'रूपी' के तौर पर हुई है, जो माओवादियों की प्रतापपुर एरिया कमेटी की सदस्य थी। यह भी पढ़ें- नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ के लिए 'बस्तर 2.0', CM साय ने सरकार की प्राथमिकता बताईछोटे बेठिया इलाके में हुई मुठभेड़ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ आज सुबह छोटे बेठिया पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक वनक्षेत्र में तब हुई...