खैरागढ़, जून 17 -- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के छुईखदान क्षेत्र के ग्राम भोरमपुर में एक किसान के घर रखे फ्रिज में अचानक धमाका हो गया। यह विस्फोट इतना तगड़ा था कि इसमें एक किसान के दोनों पैरों के चीथड़े उड़ गए। यही नहीं शरीर के बाकी हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। किसान को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसा 16 जून को हुआ था। किसान की उम्र 52 साल थी। बताया जाता है कि सोमवार को फ्रिज में अचानक हुए तेज विस्फोट में किसान श्रीराम वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, श्रीराम ने रोज की तरह फ्रिज से सामग्री निकालने के लिए उसका दरवाजा खोला तभी तेज विस्फोट हो गया। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि किसान श्रीराम वर्मा के दोनों पैर उड़ गए। शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। उनको नजदीकी अस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.