नई दिल्ली, जून 10 -- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली (1076) की कार्यप्रणाली, तकनीकी व्यवस्थाओं और शिकायत निवारण तंत्र का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हेल्पलाइन सेंटर पहुंचकर शिकायतों के पंजीयन, निगरानी और समाधान प्रक्रिया की समीक्षा की तथा अधिकारियों को नागरिकों को बेहतर, पारदर्शी और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हेल्पलाइन पर कॉल करने वाले रायपुर निवासी पूनाराम ठाकरे से स्वयं बात की। ठाकरे ने बताया कि उन्होंने आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन किया था और उससे संबंधित शिकायत दर्ज कराने के लिए हेल्पलाइन से संपर्क किया है। इस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा, "जल्द ही आपकी समस्या का निराकरण हो जाएगा।" मुख्यमंत्री ने कहा ...