बीजापुर, अप्रैल 3 -- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक माओवादी ठिकाने से 7.2 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की गईं हैं। इनकी कीमत लगभग 11.16 करोड़ रुपए बताई जा रही है। खूफिया जानकारी के आधार पर पुलिस ने एक वन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया था। इस दौरान पुलिस को सोने की छड़ें बरामद हुईं। दरअसल सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने ही पुलिस को इस बारे में जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि माओवादी रूपेश के आत्मसमर्पण के बाद, उग्रवादी कमांडर पापराव के लिए बड़ी मात्रा में नकदी और सोना बीजापुर भेजा गया था। इसके बाद पुलिस ने ठिकाने का भंडाफोड़ करने से पहले लगभग 10 दिनों तक और माओवादियों से पूछताछ की।छड़ों पर बने स्विस मार्क पुलिस ने बताया कि सोने की प्रामाणिकता और शुद्धता की जांच की जा रही है। इंस्पेक्टर जनरल (बस्तर रेंज) सुंदरराज पट्टिलिंगम ने सोने की छड़ों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.