आगरा, मई 4 -- ताजनगरी में अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने सोमवार को कड़ा रुख अख्तियार किया। प्रवर्तन टीम ने छत्ता वार्ड के दो अलग-अलग क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बन रही इमारतों को सील कर दिया। इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के भू-माफियाओं और अवैध बिल्डरों में हड़कंप मच गया है। पहली कार्रवाई छत्ता वार्ड-प्रथम के अंतर्गत यमुना किनारा रोड, फिलिपगंज क्षेत्र में की गई। यहां एक निर्माण कार्य स्वीकृत मानचित्र के नियमों को ताक पर रखकर किया जा रहा था। एडीए की टीम ने मौके पर पहुंचकर उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम की धारा 28-क (1) के तहत निर्माण को रुकवाते हुए उसे पूरी तरह सील कर दिया। दूसरी ओर, छत्ता वार्ड-द्वितीय के नारायण विहार (उदयराम विहार कॉलोनी) में भी प्रशासन का डंडा चला। यहां ...