किशनगंज, दिसम्बर 10 -- पोठिया, निज संवाददाता । पोठिया प्रखंड अंतर्गत पंचायत छत्तरगाछ कर्बला मैदान में मंगलवार को मत्स्यकी महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा अनुसूचित जाति उप-योजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन एवं आयोजन महाविद्यालय के अधिष्ठाता वी.पी. सहनी के दिशा-निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम में छत्तरगाछ पंचायत के पूर्व उप मुखिया योगेंद्र पासवान तथा वार्ड संख्या 02 के वार्ड सदस्य संजय लाल हरिजन उर्फ किना उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. परमानंद प्रभाकर ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को मूल्य वर्धित उत्पादों के बारे में जागरूक करना है। कार्यक्रम में दर्जनों महादलित महिला एवं पुरुष उपस्थित हुए। प्रतिभागियों को डॉ. कलाम कृषि महाविद्यालय में ट्रेनरों द्वारा तीन दिवसीय नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएग...