मोतिहारी, जनवरी 29 -- मोतिहारी, निप्र। नगर निगम प्रशासन की ओर से गुरुवार को शहर के छतौनी चौक के आसपास अभियान चलाकर सड़क पर सजनेवाले सब्जी बाजार को हटाया गया। अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत सड़क को अतिक्रमणमुक्त कराया गया। इस दौरान अतिक्रमण करनेवाले दुकानदारों से दंड की राशि वसूल की गयी। साथ ही उन्हें आगे सड़क पर दुकान नहीं लगाने की चेतावनी भी दी गयी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत दुकानदारों से 10,000 रुपए का दंड भी वसूला गया। हिन्दुस्तान के विशेष अभियान बोले मोतिहारी में शहर के लोगों ने निगम क्षेत्र में सड़क व फुटपाथ को अतिक्रमित कर दुकान व सब्जी बाजार लगाने पर अपनी चिंता प्रकट की थी। साथ ही इससे होनेवाली रोज की परेशानी व अपनी समस्याओं से भी अवगत कराया था। हिन्दुस्तान में 26 जनवरी के अंक में प्रकाशित खबर का शीर्षक था- सड़क पर सज रहा बाजार,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.