लखनऊ, अप्रैल 23 -- रहीमाबाद, संवाददाता। वर्षों की अनसुनी फरियाद, बार-बार की गई शिकायतें और हर बार मिला खाली आश्वासन। तेरवा गाँव के ग्रामीण थक चुके थे। लेकिन जब एक मजदूर ने अपना हाथ गँवाया और हिन्दुस्तान में प्रकाशित खबर ने यह दर्द दुनिया के सामने रखा तो वह हुआ जो वर्षों में नहीं हो सका था। खबर छपते ही बिजली विभाग की नींद टूटी। अधिकारी गाँव पहुँचे और छतों के ऊपर से खतरनाक हाईटेंशन लाइन हटाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों की आँखों में राहत के आँसू थे और जुबान पर हिन्दुस्तान का शुक्रिया अदा किया। तेरवा गाँव में घरों की छतों के ऊपर से गुजरी खतरनाक हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मजदूर अंशू का दाहिना हाथ कट गया था। यह भी पढ़ें- छतों से हटेगी हाईटेंशन लाइन, जूनियर इंजीनियर ने दिया आश्वासन, ग्रामीणों ने जताया आभार यह दर्दनाक हादसा बिजली विभाग की वर्ष...