वाराणसी, मार्च 28 -- कछवांरोड (वाराणसी)। छतेरी गांव (मानापुर) निवासी अजीत बिंद को मारपीट कर घायल करने के आरोप में मिर्जामुराद पुलिस ने शुक्रवार रात डीएम, छोटू और सोनू बिंद पर मुकदमा दर्ज कर लिया। अजीत ने पुलिस को बताया कि तीनों गांव के ही हैं। छतेरी बाजार में उसे रोककर अकारण गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर उसके मालवाहक का शीशा तोड़ दिया और उसका सिर फोड़ दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...