चम्पावत, मार्च 20 -- चम्पावत नगर पालिका परिषद की ओर से वार्ड संख्या एक छतार और वार्ड संख्या सात नागनाथ में आपदा से बचाव के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण कराया जाएगा। राज्य आपदा न्यूनीकरण निधि एसडीएमएफ मद के अंतर्गत दोनों वार्डो में सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए नगर पालिका परिषद की तरफ से निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड संख्या एक छतार में एनएच में स्थित पुल के पास 4.57 लाख रुपये की लागत से सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा वार्ड संख्या सात नागनाथ वार्ड में दैवीय आपदा की भेंट चढ़े आवासीय मकानों के नीचे की ओर 12.21 लाख रुपये की लागत से आबादी के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाएगा। जिसके लिए विभाग की ओर से पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं आमंत्रित की गई...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.