बुलंदशहर, अप्रैल 19 -- कस्बा में भगवान परशुराम की शोभायात्रा बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक शिकारपुर एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने पूजा-अर्चना करके किया। शोभायात्रा में मां काली अखाड़े के साथ आकर्षक झांकियां शामिल रहीं। रविवार को मोहल्ला होली दरवाजा के मठ मंदिर से भगवान परशुराम की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ विधायक शिकारपुर एवं पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने पूजा अर्चना के साथ फीता काटकर किया। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे कस्बा में भक्ति का माहौल रहा। इस दौरान मां काली के स्वरूप में कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाए।बैंड-बाजों और भजन-कीर्तन के साथ निकली शोभायात्रा का जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यह भी पढ़ें- धूमधाम से निकाली गई भग...