छतरी चौराहे के समीप ई रिक्शा पर ले रहे प्रतिबंधित पशुओं को हिंदू संगठन ने रोका, हंगामा
पीलीभीत, मई 29 -- पीलीभीत। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के छतरी चौराहे के समीप गुरुवार शाम को एक ई रिक्शा पर दो प्रतिबंधित पशुओं को एक युवक लेकर जा रहा था। रास्ते में छतरी चौराहे के समीप उसको कुछ लोगों ने रोक लिया। पशुओं के संबंध में कागज मांगे तो वह कोई कागज नहीं दिखा सका। इसकी सूचना हिंदू संगठन के लोगों को दी गई। सूचना मिलने पर संगठन से जुड़े तमाम लोग भी मौके पर पहुंच गए। जानकारी मिलने पर प्रभारी निरीक्षक नरेश त्यागी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जानकारी की तो पता चला कि वह पशुओं को पालने के लिए अपने घर ले जा रहा था और मीरपुर से लेकर आया था। पशुओं को उसने नगर पालिका परिषद पीलीभीत के माध्यम से खरीदा था। इस पर पुलिस ने उसकी जानकारी का सत्यापन किया। जानकारी पुष्ट होने के बाद पुलिस ने उसको छोड़ दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि सूचना के बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.