कोडरमा, नवम्बर 29 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के छतरबर गांव में शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। गांव की तीन वर्षीय नूर फातिमा, जो मो. नवाज की पुत्री थी, पानी सप्लाई कर रहे एक ऑटो की चपेट में आ गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बच्ची को स्थानीय लोगों ने तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए उसे हजारीबाग रेफर किया गया। अस्पताल में नूर फातिमा ने दम तोड़ दिया। जानकारी के अनुसार, छतरबर गांव में पानी का जार घर-घर पहुँचाने वाले एक ऑटो चालक सुबह अपने काम पर निकला था। इसी दौरान छतरबर पंचायत भवन के पास बच्ची उनके वाहन की चपेट में आ गई। सबसे बड़ी बात यह है कि घटना के बावजूद यह मामला पुलिस तक नहीं पहुंचा। थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि किसी ने भी लिखित सूचना नहीं दी। उन्होंने बताया कि पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.