छतरपुर व नौडीहा प्रखंड में वित्त मंत्री ने सांसद के साथ किया चार सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास
पलामू, जून 21 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। पलामू जिले के छतरपुर व नौडीहा प्रखंड में रविवार को करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास राज्य के वित्त, योजना एवं विकास मंत्री राधाकृष्ण किशोर तथा पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने संयुक्त रूप से किया। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना पीएम जनमन के अंतर्गत छतरपुर प्रखंड के अरर गांव में पीएमजीएसवाई रोड से दुपटिया से ठेखी वाया आरा रोड तक लगभग 6.500 किलोमीटर सड़क का शिलान्यास किया गया। मदनपुर आरईओ रोड से पिंडराही होते अहरी पंडरिया टोला तक लगभग 6.10 किलोमीटर लंबी सड़क, एनएच 139 से करोली पंडरिया टोला रोड तक लगभग 1.900 किलोमीटर लंबी सड़क व नौडिहा प्रखंड में सरईडीह से डगरा पथ निर्माण के लिए शिलान्यास किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.