पलामू, जून 11 -- मेदिनीनगर, संवाददाता।झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पलामू जिले के चार प्रखंडों में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नए प्रखंड अध्यक्षों की नियुक्ति की है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव सुनीत शर्मा ने संबंधित पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार छतरपुर प्रखंड में मोहन जायसवाल, पाटन प्रखंड में जैनुल सिद्दीकी, पंडवा प्रखंड में मेघनाथ महतो तथा नौडीहा बाजार प्रखंड में संतोष पाठक को कांग्रेस का प्रखंड अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। बताया गया है कि यह नियुक्ति झारखंड सरकार के वित्त मंत्री सह छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर की अनुशंसा, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के स्थायी आमंत्रित सदस्य एवं झारखंड प्रभारी के. राजू के निर्देश तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश की सहमति से की गई है。

नियुक्ति के उद्देश्य प्रदेश कांग्र...