पलामू, सितम्बर 22 -- मेदिनीनगर/छतरपुर, हिटी। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत छतरपुर थाना की पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 9.660 किलोग्राम अवैध अफीम बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों गयाजी निवासी रंजन रजक और छतरपुर निवासी दयानंद प्रसाद को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बाइक, मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन भी जब्त की गई है। पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि 21 सितंबर की शाम में बिहार का एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से छतरपुर थाना क्षेत्र के करमा चराई में अफीम की खरीद-बिक्री करने आने वाला है। इसी के आधार पर छतरपुर के एसडीपीओ प्रशांत कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में छतरपुर के थाना प्रभारी सौरभ चौबे सहित पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल शामिल थे。

पुल...