छतरपुर, फरवरी 26 -- मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में शिक्षक जैसे पवित्र पेशे को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। ओरछा थाना क्षेत्र स्थित एक सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) पर अपनी ही स्कूल की तीन नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। घटना से गुस्साए पीड़ित छात्राओं के परिजन बड़ी संख्या ग्रामीणों के साथ थाने पहुंचे और आरोपी प्राचार्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी प्रिंसिपल संजीव चतुर्वेदी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया, और पीड़ित छात्राओं को जिला अस्पताल भेजकर उनका मेडिकल परीक्षण कराया।कई दिनों से कर रहा था गलत हरकत पीड़ित बच्चियों के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटियां पिछले कई दिनों से स्कूल के प्रिंसिपल द्वारा गल...